पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब सीओ भी करेंगे रात्रिकालीन गश्त

अब सीओ भी करेंगे रात्रिकालीन गश्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराध2011 2012 2013 2014 2015

हत्या32 41 34 34 37

हत्या का प्रयास 44 40 32 30 45

डकैती 1 0 2 1 5

लूट 21 19 15 16 22

अपहरण 108 104 119 130 129

दुष्कर्म 38 44 48 49 56

बलवा 8 8 1 2 2

नकबजनी 33 32 32 45 26

चोरी 619 685 846 702 700

अन्य 3498 3588 3507 3603 659

कुल मामले 4402 4561 4636 4612 4681

अब नहीं होगी लापरवाही

पूर्वमें पुलिस के आला अधिकारियों ने रात्रिकालीन गश्त के निर्देश दिए हुए थे और विभिन्न थानों क्षेत्रों में पुलिस के जवान रात्रिकालीन गश्त तो करते थे लेकिन वह गश्त भगवान भरोसे थी। जिसे चैंक करने का जिम्मा भी संबंधित थानाधिकारी या अन्य का होता था। ऐसे में कुछ पुलिस के जवान गश्त में लापरवाही बरतते थे। यहां तक की कई पुलिस जवान तो रात्रिकालीन गश्त के नाम पर छुट्‌टी तक मनाते थे। इसके चलते कई बार बडी चोरियों को बदमाशों ने आसानी से अंजाम दिया था। अब पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल द्वारा सीओ द्वारा जिले भर में चैकिंग की व्यवस्था लागू किए जाने से गश्त व्यवस्था प्रभावी हो सकेगा और कार्रवाई के डर से संबंधित गश्त करने वाले जवान भी गश्त में लापरवाही ना बरतते हुए अपनी ड्यूटी सही प्रकार करेंगे। वहीं परिवहन के द्वारा होने वाले अवैध कार्यो पर भी लगाम लगाया जा सकेंगा।

इनको दिया गश्त का चार्ज

अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि एसपी अनिल कयाल के निर्देश पर रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चैकिंग अधिकारी लगाए गए है। प्रत्येक दिन के लिए पृथक पृथक अधिकारी नियुक्त किए गए। जिसके तहत सोमवार को चैकिंग अधिकारी वृत्ताधिकारी करौली, मंगलवार को वृत्ताधिकारी कैलादेवी, बुधवार को वृत्ताधिकारी टोड़ाभीम, गुरुवार को उपाधीक्षक पुलिस एससी एवं एसटी सैल करौली, शुक्रवार को प्रभारी मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ करौली, शनिवार को प्रभारी अपराध शाखा(अपराध सहायक) तथा रविवार को वृत्ताधिकारी हिंडौन सिटी को बनाया गया है। इस व्यवस्था को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा।

उमेश शर्मा | करौली ग्रामीण

करौलीएसपी अनिल कयाल ने अापराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं रात्रिकालीन गश्त को ओर अधिक प्रभावशाली मजबूत बनाने के लिए रात्रिकालीन गश्त का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षकों को सौंपा है। अब प्रत्येक दिन जिले भर में पुलिस उपाधीक्षक रात को गश्त करते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न थानों द्वारा की जाने वाली रात्रिकालीन गश्त का निरीक्षण भी करेंगे। जिले भर में अपराधिक गतिविधिया लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांशतय गैर कानूनी कार्य भी जनता की आंखें बंद होने के बाद ही हाेते है ऐसे में पुलिस के जवानों की लापरवाही कई बार आम नागरिक के लिए महगी साबित होती है। तो रात को ही अवैध कारनामें जनता पुलिस को अंधेरें में रख कर किए जाते हैं। ऐसे में पुलिस के कप्तान ने रात्रिगश्त को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों जिलेभर की रात्रिकालीन गश्त को चैक करने के अादेश दिए है।

अवकाशपर संचित निरीक्षक करेंगे चेकिंग

एसपीने सभी चैकिंग अधिकारियों को पाबंद भी है कि उन्हें चैकिंग के दिन बाहर जाने से पूर्व सूचना देनी होगी अर्थात कोई भी चैकिंग अधिकारी किसी राजकार्य से बाहर जाने या अवकाश पर होने पर पुलिस लाईन करौली में संचित निरीक्षक को रात्रिकालीन गश्त की चैकिंग करनी होगी। साथ ही चैकिंग अधिकारी पुलिस कंट्रोल रुम करौली को राजकार्य से बाहर जाने या अवकाश पर जाने की सूचना भी देंगे एवं कंट्रोल रुम प्रभारी संबंधित चैकिंग अधिकारी को सूचित भी करेंगे।

जिलेभर की घटनाओं पर सीओं की रहेगी नजर

चैकिंगअधिकारियों को आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वह अपने वृत्त क्षेत्र में ही नहीं अपितू पूरे जिले की गश्त व्यवस्था का अवलोकन करेंगे और अनुपस्थित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी करेंगे।

प्रत्येक चैकिंग अधिकारी को रात 12 से सुबह 5 बजे तक गश्त व्यवस्था की चैकिंग करेंगे। चैकिंग अधिकारी को करौली एवं हिंडौन सहित अन्य वृत्ताें की भी जांच करनी होगी। इस दौरान जिले में कही भी कोई घटना घटित होने पर उस पर संबंधित रात्रिकालीन चैकिंग अधिकारी शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं अन्य थानाधिकारियों की गश्त यथावत रहेंगी।

^जिले भर की रात्रिकालीन गश्त को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चेक किया जाएगा। इससे रात्रिकालीन गश्त और अधिक प्रभावी होगी। अनिलकयाल, एसपी करौली

खबरें और भी हैं...