सैनिक हनुमनथप्पा की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना
करौली| सियाचिनग्लेशियर में 35 फुट बर्फ के नीचे दबे सेना के लांस नायक हनुमनथप्पा के छह दिन बाद जीवित निकलने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार को भाजपाईयो ने यहां पुराना कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रार्थना सभा की।
भाजयुमो की ओर से सर्किल पर हनुमानजी मंदिर में प्रार्थना सभा आयोजित की,जिसमें सभी सदस्यों ने सैनिक हनुमनथप्पा की दीर्घायु शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रभू से दुआ मांगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिक की दीर्घ आयु शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर महामृत्युंजय जाप और हनुमान चालीसा के 201 पाठ सामूहिक रूप से किए।
करौली. पुरानाकलेक्ट्रेट सर्किल पर हनुमानजी मंदिर में सैनिक हनुमन थप्पा की दीर्घायु की प्रार्थना करते भाजपाई।