कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के दल को घेरा
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण
गांवचंदीला में मंगलवार को बिजली निगम के दल को बकायादारों के विरोध का सामना करना पड़ा। बकायादारों का बिजली कनेक्शन काटने के बाद लोगों ने अभियंता कर्मचारियों को घेर लिया और गाली-गलौंच करते हुए अभद्रता की। काटे गए कनेक्शनों को दोबारा जोड़ने पर ही निगम के दल को गांव से आने दिया गया। जेईएन अरविंद गुप्ता ने घटना की रिपोर्ट बिजली निगम के सहायक अभियंता को दी है।
जेईएन अरविंद गुप्ता ने बताया कि गांव चंदीला में 65 घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली उपभोग के करीब 8 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। बकायादारों को बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई। राज्य सरकार की ओर से बिजली की छीजत रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर मंगलवार को चंदीला में बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम का दल गया था। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे घरेलू ट्रांसफार्मर की 11 केबी बिजली सप्लाई के तारों को काटकर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली कनेक्शन काटने से लोग नाराज हो गए। काफी ग्रामीण महिला एवं बच्चों के साथ बिजली निगम के दल की जीप के सामने गए और घेराव करते हुए अभद्रता की। ग्रामीणों से काफी समझाइश की, लेकिन ग्रामीण मारपीट पर उतारु हो गए। ग्रामीणों का कहना रहा कि बिजली सप्लाई जोड़ने के बाद ही वे कर्मचारियों को गांव से जाने देंगे। निगम दस्ते के प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण काटे गए बिजली कनेक्शन की सप्लाई दोबारा जोडनी पड़ी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने कर्मचारियों को गांव से वापस आने दिया। इस घटना की जानकारी से सहायक अभियंता केएल मीणा को अवगत कराया गया है।
बिजली निगम के सहायक अभियंता केएल मीणा ने बताया कि मंगलवार को बिजली निगम का दल चंदीला में बकायादारों के कनेक्शन काटने गया था। बिजली कनेेक्शन काटने के बाद कुछ लोगों ने निगम के दल में शामिल जेईएन एवं कर्मचारियों का घेराव करते हुए अभद्रता की। इस पर दोबारा काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ना पड़ा। राजकार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
थानेमें मामला दर्ज कराने काे लेकर दिया एसपी को ज्ञापन
करौली ग्रामीण| सपोटराथाने के गांव गोरेहार निवासी एक युवक ने सपोटरा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मुनेश पुत्र रामजीत मीना ने बताया कि सपोटरा थना पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की और उसे वहां से भगा दिया। इसे लेकर मुनेश ने एसपी को ज्ञापन देकर मामला दर्ज करवाने के सपोटरा पुलिस को आदेश देने की मांग की है।