अवैध खान को बंद कराया जाए
धार्मिक ग्रंथों की कथा सुन लोग मंत्रमुग्ध
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
भास्करन्यूज | करौली ग्रामीण
सपोटराके गांव सैमरदा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर गैर मुमकिन पहाड़ पर अवैध खान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खान को बंद किए जाने की मांग की है।
रामराज, जगराम मीना, तेजराम, लहरी, श्रीफल, ऋषिकेश, अोमी, धर्मप्रकाश मीना आदि ने बताया कि सैमरदा की पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा है और ब्लास्टिंग की जाती हे। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अवैध खनन को बंद करा इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही खनन ठेकेदार पप्पू पचौरी ने बताया कि पूर्व में कलेक्टर सहाब ने जांच के निर्देश दिए थे। जिसमें शिकायत झूठी पाई गई। खनिज विभाग ने 2043 तक खनन कार्य करने का पट्टा दिया है, जो कि तहसील से रजिस्ट्रर्ड है, हम नियमानुसार कार्य कर रहे है।
करौली. अवैधखान को बंद कराने के लिए जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन।