पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीको के रास्ते में बना लिए मकान दुकान

रीको के रास्ते में बना लिए मकान-दुकान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

रीकोके 60 फुट चौड़े रास्ते में मकान और दुकान का अवैध निर्माण कर लिया गया है। रीको उद्यमियों की ओर से शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माणों को देख आश्चर्य व्यक्त किया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौका निरीक्षण के साथ रीको उद्यमियों से बातचीत की और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्ययोजना बनाई।

एक दिन पहले रीको उद्योग मंडल के अध्यक्ष नथोली गुर्जर, उद्यमी बृषभान शर्मा, विष्णु जिंदल, ओमप्रकाश गुप्ता, एम इकबाल बबलू आदि करौली में कलेक्टर विक्रम सिंह से मिले। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस मीणा भी इन उद्यमियों के साथ मौजूद थे। उद्यमियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के लिए 3 लाख रुपए की सहायता का चेक सौंपने के साथ शिकायत की कि रीको के आम रास्ते पर अवैध निर्माण कर लिए जाने से उद्यमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर से रीको के आम रास्ते से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाने की मांग की गई।

मंगलवार को कलेक्टर विक्रम सिंह के निर्देश पर तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन और नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार अपने साथ नायब तहसीलदार सुरेशचंद हल्का पटवारी जीतेश कोली को साथ लेकर रीको क्षेत्र पहुंचे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने रीको के आम रास्ते का निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि अतिक्रमियों ने 60 फुट चौडे़ आम रास्ते में मकान और दुकान बनाकर अवैध निर्माण कर लिया है। मकान के साथ पाटोरपोश भी बनाई हुई है और दुकान का उपयोग पत्थरों के फडो के रुप में हो रहा है। तहसीलदार जैमन ने मौका निरीक्षण के बाद रीको उद्यमियों की रीको क्षेत्र में बैठक ली और संबंधित रिकॉर्ड देखने के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्ययोजना बनाई। रीको उद्यमियों ने तहसीलदार को बताया कि वे पूर्व में भी रीको के आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसीलदार ने अतिक्रमियों को भी तलब कर उनसे मकान, दुकान आदि के निर्माण के दस्तावेज मांगे हैं।

ओवरब्रिजबनने के बाद जरुरत पड़ी रास्ते की

महवामार्ग पर आेवरब्रिज का निर्माण होने के बाद रीको में दूसरे रास्ते की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गई है। ओवरब्रिज के कारण रीको के उद्यमियों और रीको क्षेत्र में आने वाले वाहनों को लंबा फेर लगाकर रीको क्षेत्र पहुंचना पड़ रहा है।

रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस मीणा ने बताया कि वर्ष 1985 में रीको का संचालन शुरु हुआ था। रीको क्षेत्र में प्रवेश के लिए उस दौरान 60-60 फुट चौडाई के दो रास्ते बनाए गए थे। अभी तक एक रास्ते का ही उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब ओवरब्रिज बनने के बाद दूसरे रास्ते की जरुरत अहम हो गई हैं। इस रास्ते पर मकान और दुकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। रीको प्रबंधक मीणा ने बताया कि अवरूद्ध रास्ते का दो बार सीमाज्ञान कराया गया। 17 दिसंबर 2015 2 जनवरी 2016 को सीमाज्ञान कराया गया। इसमें गड़बड़ी करने से सीधा लाभ अतिक्रमियों को मिल गया। तहसीलदार ने पुन: सीमाज्ञान कराने की बात के साथ अतिक्रमण को ध्वस्त करने का रीको उद्यमियों को आश्वासन दिया है।

हिंडौन सिटी. रीकोके आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में रीको उद्यमियों से वार्ता करते तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन।

खबरें और भी हैं...