पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासलपुर चुंगी के पास बनेगा टैक्सी स्टैंड

मासलपुर चुंगी के पास बनेगा टैक्सी स्टैंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| उपखंडअधिकारी डॉ.नरेन्द्र थोरी ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण करते हुए टैक्सी स्टैंड के लिए मासलपुर चुंगी के यहां जगह को चिह्नित कर वहां से अतिक्रमण भी हटवाए। उपखंड अधिकारी डॉ. नरेन्द्र थोरी ने बताया कि नगरपरिषद को निर्देश दिए गए हैं कि नोटिस देकर तीन दिन के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर से अतिक्रमण हटा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की आवंटित भूमि में से दो बीघा जमीन प्राइवेट बस स्टैंड के लिए आवंटित की जाएगी। जिससे नगरपरिषद के पास चल रहा प्राइवेट बस स्टैंड को वहां पर स्थानान्तरित किया जा सके। थोरी ने टैक्सी स्टैंड के लिए मासलपुर चुंगी के पास जगह चिह्नित की है। मंगलवार को एसडीओ ने उस जगह पर से अतिक्रमण हटाने की भी कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि टैक्सी स्टैण्ड मासलपुर चुंगी की इस भूमि पर स्थानान्तरित किया जाएगा जिससे टैक्सी वालों की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

करौली. उपखंडअधिकारी नरेन्द्र थोरी मासलपुर चुंगी के यहां टैक्सी स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित करते हुए।

खबरें और भी हैं...