स्वच्छ बाला गतिविधि का आयोजन आज
करौली| जिलास्तरीय गणित विज्ञान मेले में चयनित बालिकाओं के प्रोजेक्ट, मॉडल, चार्टस की प्रदर्शनी एवं दृष्टि गतिविधि स्वच्छशाला, स्वच्छ बाला गतिविधि का आयोजन बुधवार को सुबह 10 बजे बाल भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडरायल में किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान के सियाराम मीणा ने बताया कि जिसमें ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं और जिले में स्वछता के विषय में अनुकरणीय कार्य करने वाले संस्था प्रधान प्रत्येक ब्लॉक से 5 राप्रावि तथा 5 राउप्रावि के संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं इसमें जागृति गतिविधियों के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय पर प्रत्येक ब्लॉक से निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन तीनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक छात्रा और छात्र भाग लेंगे।