कोई भी बच्चा एलबेंडाजाॅल की दवा से वंचित रहे
आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
करौली|कलेक्टरविक्रम ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रदेश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्दों एवं सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण के लिए एलबेंडाजाॅल की दवाइयां दी जाएगी। कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीसीएमओ, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों एवं सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्दों एवं सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ब्लाॅक वाइज 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजाॅल की दवा खिलाई जाए। सभी केन्द्रों पर बच्चों की संख्या का मिलान कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश किए कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित रहे। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर जनप्रतिनिधियों, एसडीएम तथा बीडीओ द्वारा बच्चों को दवाइयां खिला कर इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यदि कोई बच्चा बीमार होने या अनुपस्थित रहने के कारण से दवा लेने से वंचित रह जाएं तो उसे 15 फरवरी को दवा खिलाई जाए।