वन रक्षक परीक्षा में 33 का चयन, आज होगी दौड़
कराैली ग्रामीण| वनरक्षकोंकी शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुरुवार 33 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का गुरुवार को भरतपुर की मुख्य वन संरक्षक नमीता प्रियदर्शी ने निरीक्षण किया। शुक्रवार चयनित 105 अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जानी है। डीएफओ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि गुरुवार को मुख्य वनसंरक्षक नमीता प्रियदर्शी करौली पहुंची और शारीरिक दक्षता परीक्षा का निरीक्षण किया साथ ही विभागीय मुद्दों के बारे में चर्चा की। गुरुवार को 130 अभ्यर्थियों में से 7 अनुपस्थित रहे और 33 का चयन हुआ। अब शुक्रवार को चयनित 105 अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। जो गद्का की चौकी से सायपुर वाले रोड पर होनी है।