पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी मीणा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा

आदिवासी मीणा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानआदिवासी मीणा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने खुद पर लगे आरोपों से आहत होकर नैतिकता के तौर पर पद से इस्तीफा दे दिया है। महासभा की कोर कमेटी ने गुरुवार को डिकोलिया का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रो.देवहंसलाल मीना को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है।

महासभा संस्थान के मुख्य महासचिव रामेश्वर मूंडरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने त्यागपत्र कोर कमेटी के समक्ष पेश किया। इस पर महासभा कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक ट्रक यूनियन पर आयोजित हुई। जिसमें डिकोलिया पर लगे आरोपों की समीक्षा की गई और कमेटी ने पूरी तरह निर्दोष माना। महासभा ने डिकोलिया पर दोषारोपण को महापडाव की प्रतिक्रिया स्वरूप राजनैतिक बदले की भावना का कदम करार दिया है। हालांकि मामला कोर्ट में लंबित है,इस कारण जब तक डिकोलिया निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक के लिए उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। साथ ही प्रो.देवहंसलाल मीना को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों में रामेश्वर मूंडरी,बनैसिंह रानौली,श्याम बिहारी महस्वा,महेंद्र कैमला, हीरालाल नंगला मीना,गोरेलाल गढी, रूपसिंह गोरेहार, कल्याणलाल मीना,जगराम नया गांव पृथ्वीराज बगलाई आदि मौजूद थे।

खंडेलवालसमाज को मिलन समारोह

हिंडौन सिटी| खंडेलवालसमाज का मिलन समारोह शुक्रवार को सुबह 10 बजे बसंत पंचमी के अवसर पर स्टेशन रोड के प्रभु पैलेस में होगा।

खबरें और भी हैं...