जैन आचार्य का गाजे-बाजे से नगर में मंगल प्रवेश
करौली| जैनआचार्य विराट सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री विनिश्चय सागर का गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ नगर में ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। समाज के प्रबुद्धजनों ने मुनिश्री का मासलपुर चुंगी के यहां स्वागत कर अगुवानी करते हुए जुलूस के रूप में पुराना कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जैन नसिया तक लेकर आए। जहां धर्मप्रेमियों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन किया।
मुनिश्री विनिश्चय सागर महाराज शुक्रवार को प्रात: शहर के पंचायती बड़ा मंदिर के दिगंबर जैन मंदिर में देव दर्शन करेंगे। इसके बाद जैन नसिया में आहार ग्रहण करने के बाद वे मंगल प्रवचन करेंगे। मुनिश्री यहां श्रीमहावीरजी से चलकर करौली पहुंचे हैं। उनके नगर में मंगल प्रवेश के लिए अगुवानी में हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों में सुरेंद्र जैन, विवेक जैन,हरीश जैन, अशोक कुमार बैनाडा, धर्मेंद्र बोहरा, धर्मेंद्र वैद, दिनेश जैन आदि मौजूद थे।
सांईबाबा की निकली पदयात्रा
सूरौठ|सांईबाबाकी पदयात्रा गुरुवार को सुबह गाजे-बाजे के साथ हिंडौन के लिए रवाना हुई। सांई भक्त मंडल के तत्वावधान में पदयात्रा कस्बे के मुख्य चौराहे से सुबह 9 बजे रवाना हुई और दोपहर 12 बजे हिंडौन के सांईबाबा मंदिर में पहुंची। पदयात्रा में सूरौठ निवासी सांई भक्त बबलू तिवाडी ने सांई बाबा का वेश धारण कर भाग लिया। पदयात्रा में धार्मिक धुनों के साथ महिला-पुरुषों ने नृत्य किया। सूरौठ से रवाना हुई पदयात्रा का धंधावली, ढिंढोरा, जटनंगला, मिल्कीपुरा एवं हिंडौन शहर में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हिंडौन के सांईबाबा मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भंडारा हुआ।