पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की धुरी

सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की धुरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत बापौती के गांव तुरसंगपुरा के पटेल स्टेडियम में गुरुवार को चार दिवसीय हरि कीर्तन पद दंगल संपन्न हुआ। जिसका समापन करते हुए मुख्य अतिथि करौली-धौलपुर सांसद डॉ.मनोज राजोरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भाईचारा,मेल-मिलाप एकता की धुरी तथा भारतीय सभ्यता संस्कृति की जीवन पहचान बताया।

सामुदायिकभवन के लिए 5 लाख की घोषणा

संासदराजोरिया ने खचाखंच भरे स्टेडियम में लोगों को कहा कि मीणा-मीना विवाद के दौरान उन्होने मीना समाज के शिष्टमंडल के साथ मंत्रियों से वार्ता कराकर दीपपुरा के महापड़ाव में पहुंचाकर बच्चों के भविष्य बचाने के लिए उपखंड अधिकारी स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की पहल के साथ समाज के लोगों के विशेषकर एसटी, एससी के आरक्षण बचाने के लिए लोकसभा में आवाज उठाई गई। उन्होने ग्रामीणों की मांग पर काडिस नसीर बाबा देवस्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई। पद दंगल में डोरोली (अलवर) की रामसिंह, बसवां (दौसा) की रामखिलाड़ी, बाजोली (अलवर) की राकेश कुमार तथा रघुनाथपुरा (नादौती) की रामोतार एंड पार्टी ने धार्मिक तथा समाज सुधार संबंधी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष भरतलाल मीणा, मंत्री रूपसिंह मीणा, पूर्व विधायक सुखलाल ऋषिकेश मीणा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष काडू डडेला, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला मीणा, रामधन डाबिर, पूर्व सरपंच मुरारीलाल फौजी, सरपंच मोहनलाल बैरवा, रूपराम मीणा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन शिवजीराम मीणा ने किया।

खबरें और भी हैं...