पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 अनोखे किले: कहीं चीन से बड़ी दीवार तो कहीं 100 किलो बारूद वाला तोप

10 अनोखे किले: कहीं चीन से बड़ी दीवार तो कहीं 100 किलो बारूद वाला तोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- राजस्थान में कुंभलगढ़ किला में चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार।)
उदयपुर. अद्भुत और अनोखे किलों की बात हो तो राजस्थान को कैसे भुला जा सकता है। यहां पहाड़ों पर बने किले कई दिलचस्प तथ्यों को अपने में समेटे हुए हैं। किसी किले में चीन से बड़ी दीवार है तो कहीं 100 किलो के बारूद से चलने वाला तोप रखा हुआ है।
11 दिसंबर, गुरुवार को इंटरनेशनल माउंटेन डे है। इस अवसर पर हम आपको 10 ऐसे हैरिटेज के बारे में बता रहे हैं जो पहाडों पर बसे हैं और अपनी रोचकता के कारण आज भी लोगों के लिए पसंदीदा जगह बने हुए हैं।
1. कुंभलगढ़ किला
दुनिया में सबसे लंबी दीवार का खिताब चीन के पास है लेकिन बहुत कम लोग ही शायद इस बात से वाकिफ हों कि दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार राजस्थान में स्थित है। यह दीवार राजस्थान के अभेद्य माने जाने वाले कुंभलगढ़ किले की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। कुंभलगढ़ किले का निर्माण राजा कुंभा ने करवाया था। यह किला राजस्थान के उन 6 किलों में से एक है जो वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल हैं। इस किले के चारो तरफ बनी इस दीवार को भेदने की कोशिश महान राजा अकबर ने भी किया, लेकिन भेद न सके। इस दीवार की मोटाई इतनी है कि उस पर 10 घोड़े एक साथ दौड़ सकते हैं। यह किला 1,914 मीटर की ऊंचाई पर समुद्र स्तर से परे क्रेस्ट शिखर पर बनाया गया है। बनने में 15 साल लगे।

निर्माण में दी गई थी नरबलि

किले के दीवार की निर्माण से जुड़ी कहानी बहुत ही दिलचस्प है। 1443 में इसका निर्माण शुरू किया गया। दरअसल, इस दीवार का काम इसलिए करवाया जा रहा था ताकि विरोधियों से सुरक्षा हो सके। लेकिन किले के निर्माण में दीवार का बनना बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी। ऐसा माना जाता है कि अंतत: वहां की देवी के आह्वान पर एक संत की बलि दी गई फिर जाकर इस दीवार का निर्माण कार्य पूरा हो पाया। देवी के आह्वान पर संत ने कहा कि उसे पहाड़ी पर चलने दिया जाए और जहां वो रुके वहीं उनकी बलि चढ़ा दी जाए और वहां एक देवी का मंदिर बनाया जाए। ठीक ऐसा ही हुआ और वह कुछ किलोमीटर तक चलने के बाद रुक गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।
सिर्फ एक बार छाया किले पर हार का साया
कुंभलगढ़ को अपने इतिहास में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा जब मुगल सेना ने किले की तीन महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर अंदर प्रवेश करने का रास्ता पूछा। महिलाओं ने डर से एक गुप्त द्वार बताया, लेकिन इसके बाद भी मुगल अंदर जाने में सफल नहीं हो पाए। एक बार फिर अकबर के बेटे सलीम ने भी इस किले पर फतह करने की सोची, लेकिन उसे भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
धोखा देने पर चुनवा दिया दीवार में

कुछ समय बाद जब राजा को उस महिलाओं के बारे में पता चला तो उन्होंने तीनों को किले के द्वार पर दीवार में जिंदा चुनवा दिया। ऐसा कर राजा ने लोगों को यह संदेश दिया कि राज्य के सुरक्षा के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका यही अंजाम होगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे किले के बारे में जहां पर रखी है 100 किलो के बारूद से चलने वाली तोप