पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 Holding The Legislator's Car Vandalized, Then Released

विधायक की कार में तोड़फोड़ करने वाले 4 पकड़े, कोर्ट से हुए रिहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। कोटा दक्षिण उपचुनाव के दौरान संजय गांधी नगर में विधायक सुरेंद्र पाल टीटी की कार रोकने और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले बीस-बीस हजार का हैसियत प्रमाणपत्र पेश नहीं किए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जवाहर नगर में भी भाजपा महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की कार में तोड़फाेड़ व हंगामे के लिए पुलिस ने पार्षद रेहाना खान के पति मजीद खान को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद सलीम दुर्रानी, शरीफ मोहम्मद, हनीफ को रविवार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मुकदमे में राजेंद्र सांखला, पार्षद जिग्नेश शाह, आबिद कागजी सहित अन्य लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रविवार शाम पौने 5 बजे लेकर एडीएम सिटी कोर्ट पहुंची और आधे घंटे बाद पेश किया। वहां मौजूद मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने उनसे 20-20 हजार रुपए की तस्दीक शुदा जमानत मांग ली।
वे तुरंत इसे पेश नहीं कर सके तो उन्हें जेल भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद जैसे ही उन्होंने जमानत मुचलके पेश किए, उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। इस बीच पूर्व मंत्री शांति धारीवाल जवाहरनगर तथा विज्ञाननगर थाने पहुंचे और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिले।