पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्क्रब टायफस और डेंगू के 8 संदिग्ध रोगी मिले, अस्पताल में कराया भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | स्क्रब टायफस व डेंगू के आठ संदिग्ध रोगी मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि बूंदी के रोटेदा के पाटन निवासी रामप्रकाश कुशवाह को बुखार होने पर भारत विकास परिषद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बारां के छीपाबड़ौद हरनावदा शाहजी निवासी अनिता बाई पत्नी बाबूलाल को, बूंदी के डोरा निवासी काली बाई, थारोल अकलेरा निवासी ओमप्रकाश, किशनपुरिया झालावाड़ के मांगीलाल, रावतभाटा निवासी देवीलाल, गुना एमपी निवासी मंजू बाई को रैपिड कार्ड टेस्ट के आधार पर स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। वहीं मोड़क स्टेशन निवासी फरजान को रैपिड कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजीटिव पाया गया है।