- Hindi News
- श्रीमद भागवत कथा से पहले आज निकलेगी कलश यात्रा
श्रीमद भागवत कथा से पहले आज निकलेगी कलश यात्रा
श्रीमद भागवत कथा से पहले आज निकलेगी कलश यात्रा
कोटा| श्रीदेव नारायण मंदिर चंद्रेसल रोड महात्मा गांधी कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 12 से 18 दिसंबर तक होगी। इसमें वृंदावन के हरेन्द्र दास ठाकुर कथा वाचक होंगे। मंदिर समिति सदस्य रमेश गुर्जर ने बताया इस अवसर पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा श्रीराम मंदिर लोको कॉलोनी से निकाली जाएगी। जिसमें बैंडबाजों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। जो रेलवे कॉलोनी, महात्मा गांधी कॉलोनी, सुमन नगर होते हुए मंदिर प्रांगण तक आएगी।