- Hindi News
- 70 हजार लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए जाना होता है 7 किमी दूर
70 हजार लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए जाना होता है 7 किमी दूर
कोटा| पटरीपार और नदी पार क्षेत्र के नांता , भदाना और पुरोहित जी की टापरी इलाकों के 70 हजार से ज्यादा रहवासियों को आज भी प्राथमिक चिकित्सा के लिए 5 से 7 किमी दूर जाना पड़ता है। हालांकि इन क्षेत्रों में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए थे, लेकिन किराए का भवन नहीं मिलने के कारण ये अब तक शुरू नहीं हो सके। भदाना के लोगों को इलाज के लिए भीमगंजमंडी या एमबीएस आना होता है। इसी तरह पुरोहित जी की टापरी के लोगों को कालातालाब स्वास्थ्य केन्द्र या भीमगंजमंडी सीएचसी आना पड़ता है। नांतावासियों को कुन्हाड़ी या सकतपुरा स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है।
कहां कितनी समस्या