6 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किए
कोटा |राज्य सरकार द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग्स की प्रभावी रोकथाम की कार्रवाई के तहत गुरुवार को कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने लगभग 6 किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि आयुक्त नरेन्द्र कोठारी के नेतृत्व में टीम ने डीसीएम क्षेत्र के गोविंद नगर, प्रेमनगर, कंसुआ और इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र के बाजारों में कार्रवाई करते हुए लगभग 6 किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए। कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।