लाडपुरा प्रधान ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
कोटा। पंचायतसमिति लाडपुरा की प्रधान कांति गुर्जर ने जनस्वास्थ्य मंत्री किरण माहेश्वरी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने मंत्री से बोराबास और मंडाना पेयजल योजना को पूरा कराने के लिए वन विभाग से अनुमति दिलाने की मांग की है। गुर्जर ने ज्ञापन में कहा है कि बोराबास मंडाना पेयजल योजना 118 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2011 को जारी हो चुकी है। जिसमें 134 गांव और ढाणियां लाभांवित होगी।