एफडीआई के विरोध में नारेबाजी
कोटा। नार्दनजोन इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन मंडल सीमित अजमेर के आह्वान पर गुरुवार को कोटा में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालयों में भोजनावकाश में एफडीआई के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता हरलाल मीणा, मोहनलाल, ओमप्रकाश मेहर सहित अन्य लोगों ने आमसभा को संबोधित किया और संगठन की आगामी रणनीति से कर्मचारियों को अवगत कराया।