पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन मेले में अनुभव के आधार पर भरा टेंडर, रेट पहुंची 19 लाख पार

भजन मेले में अनुभव के आधार पर भरा टेंडर, रेट पहुंची 19 लाख पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूमेडिकल कालेज अस्पताल(एनएमसीएच ) में साइकिल स्टैंड का ठेका 19.21 लाख रुपए में खुला। वैसे तो अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 10 लाख रुपए की रिजर्व प्राइज रखी थी, लेकिन इतनी राशि आने की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी।

ये राशि उन ठेकेदारों के कारण आई जिन्होंने पहली बार इसमें भाग लिया था और इससे पहले उन्हें मेले भजन संध्या के आयोजन का अनुभव था। हालांकि अन्य ठेकेदारों की आपत्ति के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसके आर्डर जारी करने पर रोक लगा दी।

एनएमसीएच में वाहन स्टैंड का ठेका पिछली बार 7 लाख रुपए में उठा था। उसकी अवधि समाप्त होने पर अस्पताल प्रशासन ने टेंडर आमंत्रित किए। टेंडर में शर्त थी कि पूर्व अनुभव का भी उल्लेख करें। रिजर्व प्राइज 10 लाख रुपए रखी गई थी। जब टेंडर खोले गए तो अनुभव के स्थान पर किसी ने लिखा था मेले का आयोजन करवाना तो किसी ने भजन संध्या का अनुभव लिखा था। अस्पताल प्रशासन ने टेक्नीकल बिड में उन्हें शामिल कर लिया। जब फाइनेंशियल बिड खोली तो जो नए ठेकेदार थे उनकी दरें ही सबसे अधिक 17 से 19.21 लाख रुपए के बीच खुली। इस पर दिवाकर फर्म को 19.21 लाख रुपए पर ठेका दे दिया गया। ठेका फाइनल करने के बाद अन्य ठेकेदारों ने आपत्ति दर्ज करवाई कि उनका अनुभव सही नहीं था।

^पहलेतो ठेकेदारों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। उनकी सहमति से ही मेले भजन संध्या के अनुभव वालों को शामिल किया था। जब उनकी रेट अधिक आई तो अन्य ठेकेदारों ने आपत्ति दर्ज करवा दी। फिलहाल रोक लगा दी है। बाद में विचार किया जाएगा। -डॉ. सीएस सुशील, अधीक्षकएनएमसीएच