पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नयागांव में 170 बेड वाला एमडी मिशन अस्पताल शुरू

नयागांव में 170 बेड वाला एमडी मिशन अस्पताल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटारोड़ स्थित नयागांव में 170 बेड के एमडी मिशन अस्पताल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ भारतमाता मंदिर हरिद्वार के कार्याध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर सात दिन से जारी भागवत ज्ञान सप्ताह की पूर्णाहुति भी की गई। गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार महर्षि दाधीच का जीवन परोपकार के लिए था उसी प्रकार की सेवा अस्पताल के माध्यम से हो। अस्पताल चेयरमैन राम कुमार दाधीच ने कहा कि बेहतर आसान चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रख कर अस्पताल की स्थापना की है। यहां इमरजेंसी,ट्रॉमा सेंटर,आईसीयू, फिजियोथैरेपी, प्रसूती कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज मुंबई कोटा के चिकित्सकों प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी साथ ग्रामीणों आम लोगों बीपीएल के लोगों को इलाज खर्च में 50 फीसदी तक छूट देने के अलावा जरूरतमंदों को आवश्यकता होने पर निशुल्क उपचार भी किया जाएगा। शहर से दूरी को देखते हुए निशुल्क बस सुविधा एंबुलेंस की सुविधा भी है।

बिनागोली खाए होगा अस्थमा का उपचार

सेंटपीटर्स मेडिकल कॉलेज रशिया से आए डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अस्थमा रोगियों का बिना गोली खाए इलाज होगा जो देश में पहली बार इसी अस्पताल में किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, दाधीच समाज के पदाधिकारी,वरिष्ठ सर्जन डाॅ. केजी दायमा,पर्यावरणविद डाॅ. एलके दाधीच और शिक्षाविद् समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद स्वामी गोिवंद गिरी जी महाराज चेयरमैन राम कुमार दाधीच।