- Hindi News
- कांग्रेस का सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कल
कांग्रेस का सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कल
कोटा|भाजपा सरकारके एक साल की विफलता के खिलाफ कांग्रेस की शहर देहात इकाई की ओर से 13 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री डॉ. विजय सोनी ने बताया कि एक साल में भाजपा सरकार ने पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक भी विकास कार्य कोटा शहर में नहीं करवाया गया, बल्कि इनके विधायक आपस में ही खींचतान में लगे हुए हैं। जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। सभी कार्यकर्ता सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और वहां 11 बजे से प्रदर्शन करेंगे। इसमें पूर्व मंत्री सांसद भी भाग लेंगे।