- Hindi News
- विद्यार्थियों ने सीखे ‘आत्मरक्षा’ के गुर
विद्यार्थियों ने सीखे ‘आत्मरक्षा’ के गुर
कोटा। इंद्राविहारस्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में ‘आत्मरक्षा’ पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इसके तहत प्रतिदिन होनेे वाली घटनाओं जैसे - चेन स्नैचिंग, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना, बच्चों का अपहरण, एसिड अटैक, लूटपाट आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बुधवार को सभी घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। जिसके बाद कुंगफू कराटे सेल्फ डिफेंस सेल के प्रशिक्षणकर्ता दशरथ सिंह शेखावत अदिति भारद्वाज द्वारा ऐसी स्थिति में किस प्रकार अपनी रक्षा की जाए का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया गया।
विद्यार्थियों को रक्षा का प्रशिक्षण देतीं अदिति भारद्वाज।