- Hindi News
- अंजुमन यौमे हुसैन संस्थान ने किया छात्र छात्राओं का सम्मान
अंजुमन यौमे हुसैन संस्थान ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान
कोटा। अंजुमनयौमे हुसैन संस्थान द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पानी वाले 82 ऑल मुस्लिम छात्र-छात्राओं का अंजुमन कार्यालय वर्कशॉप मस्जिद में सम्मान किया गया। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के अलावा उर्दू, अरबी, तकनीकी शिक्षा, साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, खेलकूद, कला राष्ट्र निर्माण में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल मेरिट वाले छात्र-छात्राओं को नकद राशि दी गई। कार्यक्रम के दौरान रमजान खान, उस्मान गनी वारसी, हाजी अब्दुल वहीद, रजिया खान मुख्य अतिथि शहर काजी अनवार अहमद द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान की ओर से 82 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।