पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों के साथ साथ सामाजिक कर्तव्य को भी निभाएं स्टूडेंट्स

खेलों के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्य को भी निभाएं स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर को स्वच्छ बनाने में करें सहयोग

कोटायूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की ओर से गुरुवार को उड़ान-2014 में पहले दिन खेलकूद सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कैंपस के शारीरिक शिक्षा विभाग में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि महापौर महेश विजय ने स्टूडेंट्स से कहा कि वो खेलकूद में अधिकाधिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक कर्तव्यों को भी निभाएं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को इनमें अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए।

महापौर ने शहर में पॉलीथीन की रोकथाम के लिए आह्वान करते हुए स्टूडेंट्स से कहा कि पॉलीथीन का तो स्वयं उपयोग करें और किसी को करने दें। शहर को साफ-सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि एक स्टूडेंट्स पॉलीथीन रोकथाम के लिए अपने-आसपास 10 जनों को प्रेरित करें। रजिस्ट्रार आईएएस रामनिवास ने कहा कि स्टूडेंट्स में कई प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। खेलों के माध्यम से उनमें यह उजागर होती हैं। समारोह में अधिष्ठाता छात्रकल्याण की प्रो.रीना दाधीच और ने कहा कि खेलों से अनुशासन की भावना आती है। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश सुवालका, महासचिव अरमान मलिक सहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण गालव, छात्रनेता उमेश जिंदल भी मौजूद रहे।

खिलाड़ियोंसे लिया महापौर ने परिचय

इसअवसर पर बॉलीवॉल और खो-खो प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महापौर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।

विजयवर्गीय समाज ने किया महापौर का अभिनंदन किया गया।

कोटा यूनिवर्सिटी में गुरुवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ