- Hindi News
- बीएसएन एकेडमी में मानव अधिकार दिवस मनाया
बीएसएन एकेडमी में मानव अधिकार दिवस मनाया
कोटा| कुन्हाड़ीस्थित बीएसएन अकेडमी में मानव अधिकार दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। इस क्रम में नुक्कड नाटक के द्वारा छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई। टीचर्स ने छात्रों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार सहित अनेक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. नकुल विजय भी उपस्थित रहे।