- Hindi News
- केबीएस के बच्चों ने सफाई के लिए किया मार्चपास्ट
केबीएस के बच्चों ने सफाई के लिए किया मार्चपास्ट
कोटा| क्लीनकोटा और ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए स्टेशन क्षेत्र स्थित केबीएस एकेडमी के छात्रों ने इस इलाके में बैंड बाजों के साथ मार्च पास्ट किया। स्थानीय वार्ड पार्षद वंदना अग्रवाल ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल रहे। डायरेक्टर डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यह मार्च पास्ट कोटा को क्लीन और ग्रीन बनाने की अपील के साथ किया गया। छात्रों ने स्कूल, घरों और शहर में सफाई नियमों का पालन करने का संदेश दिया।