- Hindi News
- प्रशिक्षण से जीवन में आता है निखार: मुनि कमलेश
प्रशिक्षण से जीवन में आता है निखार: मुनि कमलेश
अखिलभारतवर्षीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की ओर से गुरुवार को रिद्धि-सिद्धि नगर में कार्यक्रम हुआ। राष्ट्र संत कमल मुनि मसा सवाई माधोपुर से चातुर्मास कर बूंदी होते हुए कोटा आए।
कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय उपाध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि मुनि ने रिद्धि-सिद्धि नगर में उद्बोधन देते हुए कहा कि मंदबुद्धि वाले पशु को भी यदि प्रशिक्षण देने वाले मिल जाएं तो उसमें भी निखार जाता है। वह भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर मानव समाज को हैरानी में डाल देते हैं। उसका मूल्य कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जो काम इंसान नहीं कर पाता वह काम पशु कर दिखाता है। जैसे कि पुलिस के पास कुत्ता सर्कस में जानवरों को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना से भी इंसान को सबक लेना चाहिए कि यदि हमें कोई प्रशिक्षण देने वाला मिले तो निश्चित रूप से हममें विकास हो सकता है। उनका प्रवचन शुक्रवार को सुबह 9 बजे रिद्धि-सिद्धि नगर में होगा। शनिवार और रविवार को जैन स्थानक में रामपुरा विराजमान रहेंगे।
सवाई माधोपुर से बूंदी होते हुए कोटा आए मुनि।