भाजपा कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
कोटा| निगमचुनावों में मिली बंपर जीत के बाद पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रही है।
इसकी शुरुआात वार्ड 35 से की गई है। यहां पार्षद चिमन मेहरा के लिए काम करने वाली टीम के सदस्य राजेन्द्र उसके सहयोगियों को प्रभारी दीपक चतुर्वेदी की ओर से 51 सौ रुपए देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करने वालों को सम्मानित करने की यह नई पहल है।