रोजगार मेला युवा सम्मेलन आज
कोटा। रोजगारविभाग नेहरू युवा केन्द्र की ओर से रोजगार मेला और जिला युवा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को दशहरा मैदान में किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बेरोजगार निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 60 स्टाल लगाई जा रही है। विशेष रूप से जिला कार्यालय राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम द्वारा 21 स्टाल विभिन्न विषय पर लगाए जा रहे हैं। इसमें मौके पर ही बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें उन्हें अपने शैक्षणिक प्रशैक्षणिक योग्यताओं के समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ में चार-पांच पासपोर्ट फोटो भी लाने होंगे।