- Hindi News
- अकलंक गर्ल्स कॉलेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ
अकलंक गर्ल्स कॉलेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ
कोटा। अकलंकगर्ल्स पीजी कॉलेज में गुरुवार को गृह विज्ञान चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी ‘हुनर’ का शुभारंभ वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. पाठक ने कला को स्किल डवलपमेंट से जोड़ने का सुझाव दिया। महाविद्यालय की स्नातक स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शन दिनांक 11 से 13दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।