एकजुटता से ही समाज का विकास संभव: शर्मा
सनाढ्यब्राह्मण सभा समिति की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण सम्मान समारोह गुरुवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा की पूरी टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं महर्षि वशिष्ठ की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शर्मा ने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें एकजुट होना होगा, तब जाकर ही समाज का कल्याण संभव है। कई कारणों से प्रतिभाएं उचित मंच तक नहीं पहुंच पातीं, ऐसे में हमें समाज की प्रतिभाओं को मंच दिलाना होगा। अध्यक्षता पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरिकृष्ण जोशी ने की। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित गोविन्द शर्मा ने कहा कि समाज ने आवाज उठाई कि दक्षिण से समाज को टिकिट मिलना चाहिए, तो दोनों राजनैतिक दलों को भी झुकना पड़ा। उसी का ही परिणाम है कि दक्षिण में आज ब्राह्मण समाज का विधायक है। पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, कैथून की पार्षद गायत्री शर्मा, सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डाॅ. अनिल शर्मा, बद्रीप्रसाद व्यास भी मंचासीन थे। समारोह में भामाशाहों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
महावीर नगर प्रथम स्थित सनाढ्य भवन में आयोजित शपथग्रहण समान समाराेह मंे शपथ दिलाते अतिथिगण।