पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो खींचा तो भागे पेड़ काटने वाले

फोटो खींचा तो भागे पेड़ काटने वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइंस के पास सरकारी जमीन से पेड़ काटकर लकड़ियां ले जा रहे लोगों को तीन छात्रों ने राेक लिया। पेड़ काटने वाले लोगों ने उन्हें धमकाया भी, लेकिन छात्रों ने जब उनका मोबाइल में वीडियों में बनाया तो वे घबराकर भाग गए। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले शिवम गौड़, रौनक नागर, जय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपना क्लब नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। इसमें करीब 10 से अधिक दोस्त हैं। ग्रुप शहर में लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के लिए जागरूक करने का काम कर रहा है। गुरुवार को कुछ लोग पेड़ों को काट रहे थे। उन्होंने कटी हुई लकड़ियों का गट्ठर भी बना लिया था। छात्रों ने उन्हें समझाया कि पेड़ काटने से प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने उनकी वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए। बाद में पेड़ काटने वाले घबरा गए और वहां से चले गए।