- Hindi News
- कोटा की पारुल बिंदल बनीं मिस टूरिज्म इंटरनेशनल
कोटा की पारुल बिंदल बनीं मिस टूरिज्म इंटरनेशनल
कोटा|कोटा कीपारुल बिंदल ने चीन में हुए मिस टूरिज्म कांटेस्ट को जीता है। आयोजन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए हुआ था। दुनियाभर के 62 मॉडल्स ने कांटेस्ट में भाग लिया। चाइना में आई लुक मॉडल मैनेजमेंट की ओर से कांटेस्ट हुआ था। चाइना के शेन-जेन में हुए इस कांटेस्ट में क्राउन, ट्रॉफ़ी, सर्टिफिकेट और 3 लाख का पुरस्कार दिया। बहन साक्षी बिंदल ने बताया कि गुजरात सरकार द्वारा गौरवां तना गुजराती सम्मान मिल चुका है। डडवाड़ा निवासी दिवंगत रामगोपाल बिंदल की दो पुत्री और एक पुत्र में ये सबसे छोटी हैं। चेन्नई की प्रिजेज मॉडल कंपनी के प्रतिनिधि विमल हरी ने बताया कि वो अब देशभर में टूरिज्म प्रमोटर का काम करेंगी।