मंत्री ने देखी पानी की समस्या
कोटा|जलदाय मंत्रीकिरण माहेश्वरी ने वार्ड 26 अनंतपुरा क्षेत्र में पहुंचकर वहां की पानी की समस्याओं को देखा। वहां अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान पार्षद रजिया पठान भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने उन्हें यहां पर पीने के पानी की समस्या से रूबरू कराया। मंत्री ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।