जनसहयोग से दिए न्यूरो वार्ड को 50 हजार
कोटा |विधायकसंदीप शर्मा ने गुरुवार शाम को एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा ने न्यूरो विभाग के स्टॉक यूनिट के विकास के लिए जनसहयोग से एकत्रित हुई 50 हजार रुपए की राशि न्यूरो वार्ड प्रभारी डॉ. विजय सरदाना को सौंपी। शर्मा ने न्यूरो वार्ड का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अस्पताल के विकास में हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आमजन और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसके लिए स्वयं मदद करनी चाहिए।