- Hindi News
- विज्ञाननगर की सीवरेज समस्या का होगा समाधान
विज्ञाननगर की सीवरेज समस्या का होगा समाधान
कोटा|विज्ञान नगरक्षेत्र में यूआईटी ने हाल ही में बिछाई नई सीवरेज लाइन का स्तर पुरानी लाइन से ऊपर कर दिया। जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर रहा है। नागरिकों ने जब यह परेशानी बताई तो महापौर महेश विजय उपमहापौर सुनीता व्यास ने अधिकारियों को अधिकारियों से बात कर निराकरण करने को कहा।
महापौर उपमहापौर ने स्थानीय पार्षद पवन अग्रवाल, रेखा लखेरा, ममता कंवर, शमा परवीन, सीईओ केसी मीणा, आयुक्त रामचरण शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी गुप्ता के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को डीसीएम फ्लाईओवर के नीचे नई सोडियम लाइटें लगवाने तथा बंद पड़ी सोडियम लाइटों को भी पुन: चालू करवाने को भी कहा।