भामाशाह नामांकन शिविर की शुरुआत
कोटा|भामाशाह योजनाके तहत वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को नया वार्ड 50 के नामांकन के लिए दो शिविर शुरू हुए। ये शिविर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेंगे।
निगम के परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 11 से 13 दिसम्बर तक वार्ड 50 के लिए शिविर बसंत विहार के तीन बत्ती स्थित सीनियर सेकण्डरी स्कूल में लगेगा। इसमें गणेश तालाब सेक्टर नं. एक, आरएसी कॉलोनी पटेल नगर के लोग पंजीयन करा सकेंगे। दूसरा शिविर सुभाष सर्किल क्षेत्र में पार्षद कार्यालय के पीछे के हॉल में चलेगा। इसमें महावीरनगर विस्तार सेक्टर 4, 5, 6, 7, अग्रसेन कॉलोनी वर्धमान कॉलोनी के नागरिक भामाशाह कार्ड बनाने के लिए पंजीयन करा सकेंगे।