पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनने से पहले जंगल हुआ स्टेडियम

बनने से पहले जंगल हुआ स्टेडियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में खिलाडि़यों के खेलने के लिए बनाया गया स्टेडियम अनदेखी के कारण जंगल में तब्दील होता जा रहा है। इसके लिए बजट तो आया, लेकिन समय पर काम नहीं होने के कारण छात्रों को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

साढ़े आठ हजार स्टूडेंट्स वाले इस कॉलेज में छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि, लाखों रुपए सेंक्शन होने के बाद भी स्टेडियम के काम अटके हुए हैं। इनमें टेनिस कोर्ट, इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स स्टेडियम शामिल है। स्टूडेंट्स का कहना है कि खेल मैदान की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें अपने स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारियां करनी पड़ती हैं।

नयापुरा में जुबली हॉस्टल के पीछे बनाए गए स्टेडियम की हालत खराब हो चुकी है।