वकील आज रखेंगे सिंपोजियम में बात
कोटा|अभिभाषक परिषदके सभागार में वकीलों के वार्षिक चुनाव 15 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होंगे। परिषद की ओर से वकीलों की सिम्पोजियम शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोर्ट परिसर के लाल चौक में होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी सलीम खान ने बताया कि मतदान करने के लिए वकीलों को शपथ-पत्र बांटे जा रहे हैं।
चुनाव के लिए 24 बूथ बनेंगे, दो मतपेटियां रहेंगी। सिम्पोजियम में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपनी-अपनी बात रखेंगे। चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदों पर 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वकीलों का प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं के घरों पर देर रात तक जनसंपर्क जारी रहा।