- Hindi News
- कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नेताओं का जयपुर में जमावड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नेताओं का जयपुर में जमावड़ा
कोटा| नगरनिगम चुनावों में बुरी तरह हार प्रत्याशियों के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं के सक्रिय नहीं रहने के साथ जिलाध्यक्षों की भूमिका संतोषजनक नहीं मानते हुए बदलाव की संभावना बनी हुई है। इसी को देखते हुए इस पद के दावेदार इन दिनों जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हुए हैं। जयपुर पहुंचने वालों में पंकज मेहता, पूनम गोयल, क्रांति तिवारी, मन्नालाल गुर्जर, ईश्वर गंभीर, राधेश्याम वर्मा और रामगोपाल बैरवा शामिल है। ये नेता वहां अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी बात भी रखी है।