- Hindi News
- विवादों के पेंच में फंसा है करोड़ों का प्लांट
विवादों के पेंच में फंसा है करोड़ों का प्लांट
जमीनी हकीकत पता चली तो मंत्री ने 5 घंटे में बदले मिनी अकेलगढ़ हैंडओवर के आदेश
3 साल से पड़े हैं 7 करोड़ के पाइप, लेकिन नहीं हो रहा काम
गुंजलने कहा कि हमारे पास तीन साल से 7 करोड़ के पाइप लाइन पड़े हैं, लेकिन एरोड्रम से कोटड़ी, छावनी, आकाशवाणी कॉलोनी तक नई पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है। मंत्री ने जवाब मांगा तो एक्सईएन पारसमल जैन ने कहा कि मार्च तक काम हो जाएगा। विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि आधा कोटा बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्रेमनगर, कंसुआ, इंदिरा गांधी नगर में 24 घंटे में एक घंटे पानी आता है। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि मल्टीस्टोरी में पानी की समस्या है। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि आंवली, रोजड़ी सहित कुछ इलाकों की महिलाओं को नहाने के लिए चंबल नदी पर जाना पड़ता है। विधायक अशोक डोगरा ने चंबल का पानी बूंदी पहुंचाने की योजना को गति देने की बात कही। विधायक हीरालाल नागर ने जनता जल योजना का मामला उठाया। विधायक आरसी सुनेरीवाल कंवरलाल ने भी अपने क्षेत्र की समस्या रखी।
येरहे मौजूद| बैठकमें विधायक विद्याशंकर नंदवाना, हीरा लाल नागर, अशोक डोगरा, ललित मीणा, नरेन्द्र नागर, महापौर महेश विजय, जिला प्रमुख मधुकंवर हाड़ा, संभागीय आयुक्त ओंकार सिंह, जिला कलेक्टर जोगाराम सहित जलदाय और भूजल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
गुस्साए राजावत के बीच में संगीता माहेश्वरी बोलीं तो विधायक ने उनको भी चुप करा दिया।