- Hindi News
- मैरिज हॉल हॉस्टलों के लिए अलग सफाई व्यवस्था के प्रयास
मैरिज हॉल हॉस्टलों के लिए अलग सफाई व्यवस्था के प्रयास
प्रस्ताव
शहरमें हॉस्टल मैरिज हॉलों का कचरा सड़क पर आए, इसके लिए महापौर महेश विजय नई योजना पर काम कर रहे हैं। इसके अनुसार इन भवनों का कचरा संचालक सड़क पर नहीं फेंक सकेंगे। प्रस्ताव के तहत ऐसे भवनों का कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई जानी हैं। इसके लिए निर्धारित राशि का भुगतान संचालकों काे करना होगा।
महापौर महेश विजय ने बताया कि निगम के पास इतने संसाधन नहीं है कि वे पूरे शहर का कचरा उठा सकें। इसके लिए किराए के वाहन लिए जाते हैं, ठेके पर श्रमिक लगाने पड़ते हैं। सबसे बड़ी समस्या शहर के लगभग एक हजार हॉस्टल और आबादी के बीच में चलने वाले मैरिज हॉल हैं। इनसे निकलने वाले कचरे को सड़कों नालों में डाल दिया जाता है। सफाई नहीं होने से इससे उठने वाली दुर्गन्ध लोगों के लिए मुसीबत बनती है। लगातार मिल रही शिकायतों पर अब वे इसका स्थायी समाधान करना चाहते हैं।
ऐसाहै प्रस्ताव का फॉर्मेट: सभीहॉस्टल मैरिज हॉल को चिह्नित कर उनके संचालकों से बात की जाएगी। कुछ के साथ बात भी हो चुकी है। कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालकों से बात की जाएगी। इसके लिए संचालक एक निश्चित राशि देंगे।