होंडा की महिला सेफ्टी कार्यशाला आयोजित
कोटा| होंडामोटर साइकिल एवरशाइन होंडा और मॉडर्न होंडा द्वारा दो दिवसीय महिला सेफ्टी राइडिंग कार्यशाला का आयोजन मोदी कॉलेज में किया गया। सेल्स मैनेजर जितिन राज भोला ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधी राधिका थापा ने महिलाओं और छात्राओं को गाड़ी चलाने की बारीकियां बताई। इस मौके पर होंडा राइडर ट्रेनर भी उपलब्ध कराया गया। स्थानीय डीलर सुमित अग्रवाल और दलबीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।