कोटा। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में इन दिनों यूजी और पीजी पास कर चुके छात्रों को पुरानी डिग्री नहीं मिल रही है। कॉलेज से पासआउट युवकों को नौकरी के लिए इसकी जरूरत है। करौली, सवाई माधोपुर, बारां से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि 2005 में कॉलेज से यूजी पास कर लिया है, लेकिन कॉलेज से डिग्री नहीं दी जा रही है। यहां कह दिया जाता है कि स्टाफ आने पर ही डिग्री मिलेंगी।
करौली के राजहित शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने 2005 से डिग्री कॉलेज को भेज दी है। स्टाफ कह रहा है कि डिग्री नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि 29 और 30 तारीख को इसकी अंतिम तिथि है।
- जिनकीडिग्री चुकी है। उन्हें सुबह 11.30 बजे वितरण कर दिया जाएगा। डिग्री वितरण के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
प्रो.टीसी लोया, प्रिंसिपलगवर्नमेंट पीजी कॉलेज