आरकेपुरम में योग शिविर का समापन
कोटा| भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से आरकेपुरम स्थित गालव पार्क में जारी निशुल्क योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समिति के मुख्य संरक्षक विवेक गर्ग ने पहला सुख निरोगी काया के बारे में बताया कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शिविर के समापन पर योग विस्तारक प्रभारी डॉ. परमानंद मुख्य योग शिक्षिका प्रिया बंसल ने बताया कि इस पार्क में नियमित रूप से योग क्लास योग शिक्षिका राजेश तोमर चलाएगी। क्लास का समय सुबह 5:30 से 7 बजे तक रहेगा।