पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में दो घंटे लेट पहुंचे मंत्री, भड़के विधायक ने सुनाई खरी खोटी

बैठक में दो घंटे लेट पहुंचे मंत्री, भड़के विधायक ने सुनाई खरी-खोटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनी हकीकत पता चली तो मंत्री ने 5 घंटे में बदले मिनी अकेलगढ़ हैंडओवर के आदेश..पढ़ें -सिटी फ्रंट पेज

राजावत- मैं2 घंटे से इंतजार कर रहा हूं, आपको या तो टाइम नहीं देना चाहिए था। आप 11 बजे का टाइम देकर बूंदी चले जाएं और हम बेवकूफ की तरह इतने एमएलए बैठे रहें।

(किरण माहेश्वरी कुछ बोलने की कोशिश करती हैं।)

राजावत-आपअपनी आदत सुधार लें, यह ठीक नहीं है। यह अपमान है सभी एमएलए का।

(बाबूलाल वर्मा कुछ बोलने लगे तो उनकी ओर मुखातिब होकर राजावत ने टाेका )

राजावत-आपबाबूलाल जी, आपने क्यूं बुलाया बूंदी, जब यहां इंपोर्टेंट मीटिंग का टाइम था।

किरणमाहेश्वरी- राजावतजी शांति।

राजावत-यहकैसी शांति, मुख्यमंत्री जी भी टाइम पर मीटिंग में जाती हैं, सभी का सम्मान करती हैं, कभी लेट नहीं होती।

संगीतामाहेश्वरी- जनताप्यासी है, क्या मंत्री उनकाे देखने नहीं जाएं?

राजावत-(गुस्सेमें उंगली दिखाते) कोई जरूरत नहीं है संगीता तुम्हें बीच में बोलने की।

(मंत्री माहेश्वरी वर्मा ने भी संगीता को रोका)

राजावत-अर्जी-फर्जीलोगों के कहने पर आप कहीं भी चली जाएंगी।

मंत्रीवर्मा- भवानीसिंहजी आप शांत हो जाइए, इसमें मैं निवेदन करना चाहता हूं?

राजावत-(बीचमें बात काटते हुए) यह क्या बात हैै, हमें डेढ़ बजे का टाइम दे देते, ऐसी क्या आफत गई थी, आप मीटिंग के बाद भी जा सकते थे।

अंतमें दोनों मंत्रियों ने कहा- आपभी शांत हो जाए, अब बैठक शुरू करते हैं। इसके बाद बैठक में पानी के मुद्दों पर चर्चा हुई।

किरण माहेश्वरी ने राजावत से शांत होने की अपील की, तो वे और नाराज हो गए, बोले- यह विधायकों का अपमान है।

किसी भी अर्जी-फर्जी के कहने पर चली जाएंगी आप

एक मिनट तक िबफरे रहे विधायक राजावत