पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य युवा महासम्मेलन की ओर से हुआ विधायक का सम्मान

वैश्य युवा महासम्मेलन की ओर से हुआ विधायक का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अखिलभारतीय वैश्य युवा महासम्मेलन की ओर से मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायक संदीप शर्मा का अभिनंदन और सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुटता के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष टीसी गुप्ता, दीपक राजवंशी, युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश विजय मौजूद रहे। अग्रसेन समाज की शोभायात्रा के संयोजक हेमराज जिंदल ने बताया कि बुधवार को अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा दोपहर 2 बजे मल्टीपर्पज स्कूल से शुरू होकर सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, लाडपुरा खाई रोड नयापुरा होते हुए अग्रसेन चौराहे पहुंचेगी।