- Hindi News
- \"कमाई का 10 प्रतिशत ग्रामीणों के लिए दें\'
\"कमाई का 10 प्रतिशत ग्रामीणों के लिए दें\'
कोटा| मुनिपुंगव सुधा सागर महाराज ने जैन समाज के लोगों से अपनी आय का 10 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीणों की मदद के लिए दान देने का आह्वान किया है। ताकि उन्हें आर्थिक तंगी के चलते कोई अप्रिय कदम उठाना पड़े।
उन्होंने कहा कि आज भी देश की धर्म संस्कृति गांवों में हैं। भौतिकवादिता के इस दौर में धर्म संस्कृति को भूलने का प्रयास करें। हर संभव प्रयास हो कि हमारी संस्कृति धर्म को वात्सल्य बढ़ावा मिले। गांवों में बच्चों को उच्च शिक्षा, चिकित्सा सुविधा और अच्छे संस्कार मिले। इसमें सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मैं तो दूत हूं, मैंने अपना काम कर दिया, अब तुम्हारा काम है कि तुम समाज को किस तरह ऊंचा उठाना चाहते हो। धर्म सभा से पूर्व शिवपुरी के खानिया दाना के श्रवण संस्कृति छात्रावास से आए 60 बच्चों ने विनय भैय्या के सानिध्य में धार्मिक प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के संयोजक हुकम जैन ने बताया कि बुधवार सुबह 7: 40 बजे आरएसी मैदान में धर्म सभा होगी। विधायक संदीप शर्मा ने मुनिश्री से इस मौके पर आशीर्वाद लिया।
चंदनभले ही लगाओ, लेकिन मलहम अवश्य लगाओ: महामंत्र सागर
महावीरनगर प्रथम में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन में मुनि महामंत्र सागर महाराज ने कहा कि भगवान के चंदन लगाओ या लगाओ, लेकिन किसी पीड़ित के मलहम लगाना ही धर्म है। जो भी धर्म को धारण करता है उसका सही लक्षण होना चाहिए।
मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज का पाद प्रक्षालन करते भक्त।